मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने संत कंवर राम गार्डन मेन रोड कोरबा में किया औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण ….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

Korba NOW HINDUSTAN. मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने व पर्यावरण संरक्षण करने एवं औषधीय पौधों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके, ऐसे पवित्र उद्देश्य को लेकर संत कंवर राम गार्डन मेन रोड कोरबा में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया। जिसमे आंवला, अर्जुन, नीम, पारिजात, गिलोय, तुलसी, कालमेघ, अडुसा, निर्गुन्डी, पत्थरचट्टा, बेल, आदि को मिलाकर लगभग 15 से अधिक औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने बताया की मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष निरंतर सावन माह में वृक्षारोपण का अभियान चलाकर समाज द्वारा आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोग वृक्षों के महत्व को समझ सके। क्योंकि वास्तव मे वृक्ष ही हमारे जीवन के कारक हैं । जो हमे निशुल्क आक्सीजन प्रदान करते हैं, जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम का संयोजन एवं सफल संचालन मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की सचिव श्रीमती अंशु शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती ऊर्मिला शर्मा, अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा शर्मा, सचिव श्रीमती अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजु शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भात्रा, सहसचिव श्रीमती पुनम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती सरला शर्मा, श्रीमती प्रेमलता शर्मा एवं श्रीमती आशा शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की पदाधिकारी तथा सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article