गीतांजलि भवन कोरबा में, कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय योगासना प्रतियोगिता २०२३ का किया गया आयोजन….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  गीतांजलि भवन कोरबा में, कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय योगासना प्रतियोगिता २०२३ का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आदरणीय प्रमोद अग्रवाल जी, बांकी मोंगरा ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग संघचालक सत्येंद्र नाथ दुबे जी ने भारतमाता, व छत्तीसगढ़ी महतारी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्याम सिंह ने अतिथि परिचय कराया, एसोसिएशन के सचिव संजय कुर्मवंशी, कोषाध्यक्ष इन्द्र नारायण जायसवाल, सदस्य गण दुर्गेश, सास्वत अग्रवाल, विनोद रत्नाकर जी, अंकिता गौतम, सचिन विश्वकर्मा, अलोक डाग, वृंदा चौहान दीदी, विनीता दीदी, दुर्गेश्वरी तिवारी दीदी, व अन्य सदस्य गण आये हुए सम्मानित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन के पूर्व श्रीमति नूतन विश्वकर्मा जी ने छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत अरपा पैरी के धार.. महानदी हे अपार… गाकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति , संस्कार का दर्शन करवाया। माननीय विभाग संघचालक जी ने अपने उद्बोधन मे योगा का महत्व को बताते हुए कहा कि, योग को इस दुनियां में सर्वप्रथम योगेश्वर महादेव शिव जी ने उतारा था। तत्पश्चात योग योगेश्वर कृष्ण ने योग को मानव जाति के लिए सूत्र रूप में बताया। भारत के मनीषियों जिसमे महर्षि पतंजलि, महर्षि पाणिनी, महावीर, बुद्ध और बाद में भारत ने इसके व्यापक प्रचार कर योग की महत्ता को दुनियां को बताया और आज पूरे दुनियां में योगासना के माध्यम से इसे ओलम्पिक में शामिल किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


उन्होंने अध्यक्ष  प्रमोद अग्रवाल और उनके साथियो को सफल और स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि, ऐसे ही आयोजनों से भारत की धरोहर योगा दुनियां तक पहुँचाने में आप सब की मिहनत रंग लाएगी, और जल्द ही भारत पुनः विश्वागुरु के रूप स्थापित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता बृजेश सिंह ने अपने जोशीले अंदाज़ में प्रतिभागियों को संयमित हो योग के माध्यम से शरीर व मन दोनो को बांधते हुए, देश को एक स्वस्थ युवा देश देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के मध्यान काल में कटघोरा खण्ड कार्यवाह श्री श्याम सिंह ने देश भक्ति गीत उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती…. गाकर सभी प्रतिभागियों में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया।
सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने वर्ग अनुसार तय आसन ग्रुप यथा आर्टिस्टिक, रीदमिक और ट्रेडिशनल योगासना कर सभी निर्णायक मंडली को अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने क प्रयास किया। प्रतियोगिता मे अलग अलग आयु वर्ग के लगभग १०० से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों और अभिभावकों/पालकों के स्वस्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए, अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी के द्वारा फल की ब्यवस्था की गयी थी। ताकि, प्रतिभागी स्वस्थ्य पुष्ट रहे । उक्त जिलास्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप २०२३ के निर्णायक मंडली में वृन्दा चौहान जी, दुर्गेश्वरी तिवारी, विनीता जी, दुर्गेश राठौर और विनोद रत्नाकर जी ने अपने नजरों को टिकाए हुए, सभी प्रतिभागियों को अंक देकर प्रतियोगिता को निष्पक्ष बनाया ।
अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी ने आभार प्रकट करते हुए, बताया कि, इस तरह का अपने कोरबा जिला में योगासना का सफल आयोजन किया जाना हमारे लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय एसोसिएशन के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता, आयोजन समिति में सम्मिलित सभी योग प्रेमियों प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से सम्मिलित बन्धु, भगिनियों को जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article