
कोरबा 07 अगस्त NOW HINDUSTAN कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा जिले में अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जिले में हो रही बारिश के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में मानसून सीजन के दौरान अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जिला कार्यालय कोरबा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 27 जून से मानसून की विदाई तक की अवधि हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07759-228548 है। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक नंबर 9770113592, 8770133715 भी उपलब्ध है।
- Advertisement -


