मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

(आयुक्त ने पशुपालकों से की अपील-सड़कों पर स्वच्छंद विचरण हेतु न छोड़े अपने मवेशी, दण्डात्मक कार्यवाही से बचें)

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

(नगर निगम केारबा द्वारा लगातार हो रही कार्यवाही, आज एक दर्जन से अधिक मवेशियों को सड़क से उठाकर पहुंचाया गया गोठान)

कोरबा 08 अगस्त NOW HINDUSTAN अपने पालतू मवेशियों को सड़क पर स्वच्छंद विचरण हेतु छोड़ने वाले पशुपालकों को चिन्हाकित कर उन पर दण्डात्मक कार्यवाही नगर निगम कोरबा द्वारा की जाएगी। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम क्षेत्र के समस्त पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने पालतू मवेशियों को घर पर सुरक्षित रूप से रखें, स्वच्छंद विचरण हेतु सड़कों पर खुला न छोड़े तथा निगम द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रकार की दण्डात्मक कार्यवाही से बचें, साथ ही सड़क दुघर््ाटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
यहॉं उल्लेखनीय है कि पशुपालकों द्वारा अपने पालतू मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, आवागमन बाधित होता है, यातायात व्यवस्था बिगड़ती है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल का नुकसान होने व मवेशियों के भी घायल होने की आशंका बनी रहती है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों से इन मवेशियों को हटाने तथा उन्हें गोठान आदि जगहों पर पहुंचाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है, अब निगम द्वारा ऐसे पशुपालकों पर जिनके द्वारा अपने पालतू मवेशी सड़क पर छोड़ दिये जा रहे हैं, उन पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पशुपालकों का हो रहा चिन्हाकंन

आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर निगम का अमला निगम क्षेत्र के पशुपालकों, डेयरी संचालकों का नये सिरे से चिन्हाकंन कर रहा है तथा पशुपालकों को कड़ी हिदायत दी जा रही है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर कदापि का खुला न छोड़े। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी 08 जोन में पशुपालकों का चिन्हाकंन किया जा रहा है तथा जिन पशुपालकों द्वारा अपने पालतू मवेशी सड़क पर छोड़ दिये जा रहे हैं, उन पर निगम अब दण्डात्मक कार्यवाही भी करेगा।

आयुक्त ने किया गोठान का निरीक्षण

आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम के गोकुलनगर स्थित गोठान का निरीक्षण किया एवं वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने गोठान में चारे-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, मवेशियों को गोठान में सुरक्षित रूप से रखने व उनकी उचित देखभाल किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त सुश्री ममगाई ने अधिकारियों से पुनः कहा कि निगम क्षेत्र की सड़कों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों आदि में स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सुरक्षित रूप से उठाकर गोठान में लायें एवं मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों, डेयरी संचालकों पर आवश्यक कार्यवाही करें।

आज एक दर्जन मवेशी सड़कों से उठायें गये

स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि निगम द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को सड़कों से हटाने व काऊकेचर के माध्यम से उन्हें गोठान पहुंचाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में आज एक दर्जन से अधिक मवेशी सड़कों से उठायें गये तथा उन्हें गोठान पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article