भाजपा पार्षदों ने लाया महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि उनके संपर्क में कांग्रेसी पार्षद हैं जो इस अविश्वास प्रस्ताव में उनका समर्थन करेंगे।

- Advertisement -

वही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव  सिंह ने कहा कि सभी भाजपा पार्षद एकजुट है और मिलकर इस अविश्वास प्रस्ताव पर अपना मत रखेंगे ।  नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि महापौर के भ्रष्टाचार को लेकर पार्षद काफी नाराज हैं भाजपा पार्षदों के वार्डो में काम नहीं हो रहा है साथ ही कई कांग्रेसी पार्षद भी अपने वादों के साफ-सफाई को लेकर परेशान हैं जिस वजह से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा क्या है। इस मौके पर भाजपा पार्षद मौजूद रहे ।

 

Share this Article