
कोरबा NOW HINDUSTAN अमानक खाद जबरदस्ती किसानों को लादने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आईटीआई चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक शामिल हुए उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को अमानक खाद दिया जा रहा है ।
इस अवसर पर पुर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह , नेता प्रतिपक्ष निगम हितानंद अग्रवाल , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर ,भाजपा कोशाध्यक्ष गोपाल मोदी , विकास झा, खाद्य सलाहकार भारत सरकार नवीन पटेल , बद्री अग्रवाल, ज्योति नंद दुबे समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -


