कटघोरा पुलिस की बडी सफलता मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, अलग अलग जगहों से चोरी किया गया 05 मोटर सायकल बरामद…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN –  जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटना रुकने के नाम  नही ले ही है । कटघोरा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा है । जसके पास से चोरी का मोटर साइकिल बरामद कर लिया गया । प्रार्थी द्वारा थाना में आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.07.23 को दोहपहर करीबन 03.30 बजे के लगभग अपने घर से कटघोरा सुतर्रा मोड के पास स्थित बंगाली डाक्टर के क्लीनिक के पास मोटर सायकल हीरो डीलक्स क० सीजी 12 बी एच 1543 को खड़ा कर अपना ईलाज कराकर करीबन आधा घंटा बाद बाहर निकला तो मोटरसाइकिल बाहर नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर द्वारा चोरी के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान मुखबिर कि सूचना पर संदेही प्रकाश दास को घेराबंदी कर तलब कर पूछताछ करने पर प्रार्थी के मोटर सायकल को कटघोरा के क्लीनिक के समाने चोरी करना और अपने घर में छुपा कर रखना बताया । मेमोरेण्डम कथन के अधार पर आरोपी से कडाई से पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी करना और घर में छुपा कर रखना बताया आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकल सीजी 12 बीएच 1543 एवं मोसा सीजी 12 बी ई 3047 एवं 03 अन्य मोटर सायकल कुल 05 नग मोटर सायकल जुमला किमती लगभग 04 लाख रूपये को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

- Advertisement -

Share this Article