
कोरबा NOW HINDUSTAN सूदखोरों के जाल में फंसकर कई लोगों ने अपनी जान दे दी है ऐसे ही एक घटना जिले के खपरा भट्ठा मोहल्ले में सामने आई है जहां एक व्यवसायी ने अपने घर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि व्यवसायी कर्ज से परेशान था जिस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं परिजनों ने बैंक प्रबंधन पर पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया । रामपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है ।
- Advertisement -


