शांति नगर के लोगों ने की बालकों में आर्थिक नाकेबंदी…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN बालको वेदांत प्रबंधन द्वारा कूलिंग टावर के निर्माण के समय शांति नगर निवासियों को मुआवजा के साथ पुनर्वास देने की बात कही गई थी । बालको प्रबंधन द्वारा सर्वे व पुनर्वास के वादा खिलाफी के विरोध में शांति नगर निवासियों द्वारा एक जन आंदोलन करते हुए शुक्रवार को आर्थिक नाकेबंदी की गई। इस आंदोलन से परसाभाटा होकर रिसदी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया । दूर-दूर तक कोयला लोड वाहन खड़े दिखाई दिए ।

- Advertisement -

भुविस्थापितों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन यूं ही जारी रहेगा अब देखना है कि प्रशासन उनके आंदोलन को लेकर क्या रुख अपनाता हैं

Share this Article