अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही…

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  महासमुंद पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 66 प्रकरणों में 124 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 11 करोड 41 लाख रूपये का 5335 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2 करोड 30 लाख कीमत के 56 वाहन किया जा चुका है जप्त।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सिल्वर रंग के होण्डा सिटी कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये महाराष्ट्र ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से एक सिल्वर रंग के होण्डा सिटी क्रमांक MH 06 AL 1698 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

वाहन में 01 व्यक्ति सवार मिला जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम दीपक साहू पिता मंथीर साहू उम्र 27 वर्ष सा. रामनगर अम्बेडकर नगर थाना सुपेला भिलाई दुर्ग का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना, पूछे जाने पर जवाब नही दे रहा था। पुलिस की टीम को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से कडाई से पूछताछ करने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की में बोरी भरा हुआ था। 08 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 08 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 02 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये एवं होण्डा सिटी कार कीमती लगभग 250000 रूपये कुल कीमती लगभग 52,50,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, थाना प्रभारी सिंघोडा उत्तम तिवारी, सउनि0 सनातन बेहरा आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, विरेन्द्र नेताम, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जीवर्धन बहिरा, यश ठाकुर के द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article