
कोरबा NOW HINDUSTAN जिले में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है तेज रफ्तार मौत का कारण बन रही है ऐसी एक घटना करतला श्यांग मार्ग पर घटित हुआ । जहां अल्पसंख्यक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आबिद अख्तर संगठन के विस्तार के लिए बैठक लेने श्यांग जा रहे थे । करतला के पास उनकी मारुति कार की टक्कर सामने से आ रही टिपर से हो जाती है जिसमें उनके साथ जा रहे मौलाना की मौके पर ही मौत हो गई । वही आबिद को गंभीर हालत में करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है वही करतला पुलिस ने मामला दर्ज कर टीपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -


