दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी कोरबा की सामान्य बैठक आयोजित …

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी कोरबा की सामान्य बैठक समिति के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमे वरिष्ठ सभी सदस्यों ने भाग लिया एवं वर्ष 2023 की दुर्गा पूजा के लिए रूप रेखा एवं नई समिति पर चर्चा हुई। विगत वर्ष 2022 का लेखा जोखा प्रस्तुत किए जाने उपरांत पुनः विवेक पाण्डेय जी को समिति ने निर्विरोध अध्यक्ष का दायित्व सौंपा एवम समिति के अन्य पदाधिकारी का चयन की जिम्मेदारी दी गई । विगत कई वर्षों से कोरबा जिला की सबसे बड़ी पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा मनाया जाता आ रहा है इस वर्ष भी धूम धाम से पूजा करने पर आम राय समिति द्वारा बनाई गई। समिति की बैठक में संतोष खरे ,ठाकुर छन्नू सिंह ,रूपेश शर्मा, शशिकांत शुक्ला, देवांगन जी,अंकित तिवारी, रोहन सिंह, जीतू पटेल, अमित पटेल, गोविंद साहू, अनिल वस्त्रकार, तनय ठाकुर, साई शर्मा, हिमांशु यादव, राजेश अग्रवाल, उपस्थित रहे

- Advertisement -
Share this Article