स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय में अध्यक्ष किशोर शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में 15 अगस्त को देश की आजादी का पर्व गरिमामय वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने तिरंगा फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस अवसर पर उन्होंने कहा की “समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन सर्वोपरि है। इसे हर हाल में निभाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम अपने कर्तव्य पथ पर चलकर ही अपने महाविद्यालय, अपने विद्यार्थियों और देश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने में अपना योगदान दें।” तिरंगा फहराने के साथ ही सभी ने राष्ट्रगान गाया। बीएड के विद्यार्थियों ने संगीत की मधुर धुन में छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” की सुमधुर प्रस्तुति सभी को भाव-विभोर कर दिया। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भी आशीर्वचन प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित और प्रेरित किया।

विद्यार्थियों और कनिष्ठ प्राध्यापकों ने वरिष्ठजनों को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनुसरण करते हुए चरण वंदन कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रमुख रूप से समिति के सहसचिव उमेश लाम्बा, सचिव अशोक शर्मा, प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर, समिति के सम्मानित सदस्यगण, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article