अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद दीपका कोरबा द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN 14 अगस्त 2023 दिन सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बजरंग चौक में अखण्ड भारत का कार्यक्रम बड़े धूमधाम पूर्वक मनाया गया जिसमें बजरंग चौक में अखंड भारत का विशाल रंगोली बनाया गया, एवं टीम चरक धर्म समवाहक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, व समस्त हिन्दू भाई एवं समस्त कार्यकर्तागण द्वारा प्रगति नगर छठ घाट से बजरंग चौक तक भारत माता की भव्य बाइक रैली भी निकाली गयी। जिसमे प्रगति नगर मे चरक धर्म संवाहक कि महिला मंडल ने रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आज़ाद चौक में स्वर्णकार समाज के द्वारा शरबत वितरण किया गया। रैली के पश्चात बजरंग चौक में शंखनाद के साथ भारत माता की महा आरती की गयी। साथ ही हनुमानचालीसा का पाठ भी किया गया, जिसमे दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर एवं बजरंग दल के द्वारा हनुमान चालीसा भी वितरीत किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इसके पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में प्रसाद बिकानेर स्वीट्स के तरफ से वितरीत किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक लल्लू सिंह जी, अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत सह मंत्री सुश्री स्वाति राजवाड़े जी एवं रायगढ़ विभाग संगठन मंत्री शिवशंकर प्रजापति जी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाहक ने उद्बोधन देते हुए बताया कि अखण्ड भारत एक संयुक्त वृहद भारत की संकल्पना है, जिसका अर्थ है भारत का वह स्वरूप जो इसके खण्डित होने के पहले था,इस दौरान पुनः भारत को अखंड बनाने का संकल्प ले।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रायगढ़ विभाग छात्रा प्रमुख आशिका सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक यादव, नगर सह मंत्रि भूमी चंद्रा, सत्यम यादव, सोशल मीडिया प्रमुख आंचल जायसवाल एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य आराधना सिदार, दिव्या, संजना, शालिनी, पीहु , मोनू बंसल, आयुष शर्मा, अंकुश साहू, गुलशन उरांव, हेमंत कुमार , प्रणव एवं अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article