
कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा जिलान्तर्गत पाली-तानाखार विधानसभा में लगातार दावेदारी पेश की जा रही है इसी तारतम्य में छेत्रीय विधायक ने पाली-तानाखार विधायक ने भी पत्र दिया, जनता के सुख-दुख में साथ देने वाले पाली-तानाखार के क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल को आवेंदन पत्र सौंप अपनी दावेदारी पेश की।
- Advertisement -
इस दौरान मुख्य रूप ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश सिंह, पाली जनपद उपाध्यक्ष नवीन सिंह, एल्डरमेन सुरेश गुप्ता, पार्षद रोहित प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, जसवंत लकड़ा, रघु दुबे, कयूम बेग ,राजीव युवा मितान कल्ब के विधानसभा समन्वयक अमित भदौरिया, श्यामू सलाम, दीपक महंत बृजपाल बिट्टू जयसवाल, उमेश चंद्रा, सहित अनेक कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।


