माइक्रो वाटरशेड सचिव के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति 29 अगस्त तक…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा 22 अगस्त NOW HINDUSTAN   कार्यालय उपसंचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत जल ग्रहण समिति स्तर पर माइक्रो वाटरशेड सचिव के रिक्त पदों के लिए संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों के प्रथम स्क्रूटनी के पश्चात् पात्र, अपात्र, अमान्य आवेदन पत्रों की सूची जारी कर दी गई है।

- Advertisement -

उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक ने बताया कि उक्त सूची जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आवेदकों को यदि जारी सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 29 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग कोरबा में उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति के आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Share this Article