
कोरबा NOW HINDUSTAN ऐसा माना जाता है कि सावन के माह में भगवान भोलेनाथ को मनाना बहुत ही आसान है यही वजह है कि सावन माह में प्रतिवर्ष अनेकों शिव भक्त, भोलेनाथ को प्रसन्न करने कांवड़ यात्रा कर जलाभिषेक करते हैं। इसी क्रम में बाराद्वार के कन्हैया सिंघानिया (लालू भैय्या) ने भी अपने ग्रुप के 111 कांवड़ियों के जत्थे के साथ बाबा नगरिया दूर है, जाना जरुर है, का नारा लगाते हुए 105 किलोमीटर की पदयात्रा कर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम एवं बासुकीनाथ मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर, दर्शन-पूजन किया।
- Advertisement -


