बालकोनगर क्षेत्र स्थित घर में लाखों की चोरी मामले में पुलिस कर रही है जांच

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  शहर में इन दिनों चोरी की घटना एक बार फिर बढ़ने लगी है कोरबा जिले में बालकोनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका मंदिर रोड परसाभाटा निवासी सुशील जायसवाल की मां की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए पूरा परिवार दिल्ली गया था। इस बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लगभग 2 लाख के सामानों की चोरी कर ली है। दरवाजा खुला देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना जायसवाल परिवार को दी। जब परिवार के सदस्य दिल्ली से वापस लौटे तो घर का हाल देखने के बाद बालकोनगर पुलिस को इसकी सूचना दी।
मकान मालिक सुशील जायसवाल की रिपोर्ट पर बालकोनगर पुलिस ने चोरों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Share this Article