आश्वासन के अनुरूप नही हुआ वैकल्पिक मार्ग पर कार्यवाही, क्षेत्र के लोगों में नाराजगी, चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद – पहले चरण में पालिका का घेराव….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

दीपका//कोरबा:NOW HINDUSTAN नगर पालिका परिषद दीपिका अंतर्गत गौरव पथ मार्ग में कोल परिवहन को बंद करने और मार्ग की आजादी के लिए पिछले 13 दिनों से धरना प्रदर्शन आंदोलन समाजसेवी उमा गोपाल बंशी दास महंत और क्षेत्रवासी आंदोलन में डटे हुए हैं इनका कहना है कि नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र का इस मार्ग के कारण विकास रुक गया है मार्ग में कोयला खदानों से कोल वाहनों की गाड़ियों का आए दिन हजारों के तादाद में इस मार्ग से होकर प्रतिदिन गुजरते है मार्ग से कोयला परिवहन के कारण दूसरी ओर क्षेत्र के आम लोगों के लिए बनाई गई सड़क भी बड़े कोल वाहनों के कारण कोयले के कीचड़ से सने हुए होते हैं जिसके कारण आम नागरिकों को चलना भी मुश्किल हो गया है कई मर्तबा टू व्हीलर छोटे वाहनों से कोयले से सने हुए कीचड़ की परत से स्लिप कर कर गिर गए हैं गिरने से हाथ पैर फेक्चर व टूट गए हैं और गंभीर चोटे आई है

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पर्यावरण के नाम पर एसईसीएल ने कुछ महीने पहले जनसुनवाई आयोजित किया था लेकिन पर्यावरण के नाम पर आए दिन कोल डस्ट धूल प्रदूषणयुक्त पूरे क्षेत्र में कोहरे से ढकी रहती है पर्यावरण के नाम से कोयला खदानों के अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं इसी मार्ग से क्षेत्र के हजारों लोगों का मार्ग से क्रॉस कर कर आना जाना रहता है छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से अपने गंतव्य स्कूल स्थान जाते हैं आए दिन इस मार्ग से कोयला खदानों के कोल वाहनों की ट्रांसपोर्टिंग के कारण हमेशा खतरा बना रहता है पहले भी इस मार्ग से कई परिवारों की सदस्य को जान गवा चुके हैं ।

13 अगस्त से समाज सेवी उमा गोपाल बंशी दास महंत 5 दिनों तक अनशन करने के उपरांत कटघोरा एसडीएम आंदोलन स्थल पहुंचकर टीम गठित कर एक हफ्ते के भीतर ठोस आश्वासन देते हुए वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण करने का आश्वस्त किया था तब जाकर अनशन को समाप्त किया गया था और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने को कहा गया था लेकिन सप्ताह बीत गया अभी तक इस आश्वासन पर कोई ठोस पहल नहीं हुआ क्षेत्र के आम नागरिकों में नाराजगी व्याप्त है ।

आंदोलनकारी उमा गोपाल बंशी दास महंत और क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र के विकास के लिए गौरव पथ मार्ग पर कोल वाहनों की गाड़ियों को बंद करना बहुत ही जरूरी है आज आंदोलन स्थल में बैठक कर आंदोलन को तेज करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया पांच चरणों में आंदोलन को किए जाने का घोषणा किया गया पहले चरण में नगर पालिका परिषद दीपका के क्षेत्रवासियों ने मांग किया था कि सामान्य सभा बुलाकर नगर पालिका दीपिका से गौरव पथ मार्ग के लिए एनोसी मंजरी को रद्द किया जाए जिसमें एक दर्जन से अधिक पार्षदों अपना सहमति प्रदान करते हुए सामान्य सभा बुलाने का प्रस्ताव किया है लेकिन पालिकाध्यक्ष और नगर पालिका सीएमओ गौरव पथ मार्ग के मामले पर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं इस कारण पालिका का घेराव सोमवार को किया जाएगा दूसरे चरण में गौरव पथ मार्ग पर कोल वाहनों को ठप्प किया जाएगा तीसरे चरण में थाना चौक पर कोयले से लदे गाड़ियों को बंद किया जाएगा चौथे चरण में श्रमिक चौक को जाम किया जाएगा और अंतिम पांचवें चरण में दीपका खदान को पूर्ण बंद का घोषणा किया गया उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठन राजनीतिक दलों और दीपिका क्षेत्र के आम नागरिकों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन और सहयोग कर रहे हैं ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article