सुनालिया नहर पुल के आगे से संजय नगर तक का क्षेत्र रेल अंडरब्रिज के दायरे में आ रहा है-बेजा कब्जा हटाने नोटिस जारी……

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा अंचल अंतर्गत सुनालिया रेलवे क्रासिंग में अंडरब्रिज निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। मौके पर सिंचाई विभाग की जमीन से सभी तरह के अवैध कब्जों को हटाने तैयारी की जा रही है। इसके लिए सिंचाई विभाग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर दिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

संबंधितों को नोटिस जारी

औद्योगिक नगर कोरबा नगर में बनने जा रहे पहले रेल अंडरब्रिज को लेकर अब आवश्यक कदम बढ़ाए जा रहे हैं। कुछ महीने पहले ही इसके लिए योजना को अंतिम रूप दिया गया हैं। संजय नगर रेलवे क्रासिंग क्षेत्र में 200 मीटर की लंबाई में बनने वाले अंडरब्रिज को लेकर तैयारी चालु हैं। मौके पर सिंचाई विभाग की जमीन से सभी तरह के अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर दिया है। 7 दिन में इस काम को करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे और राज्य सरकार ने 50-50 प्रतिशत की लागत वहन करने के सिद्धांत पर संजय नगर रेलवे क्रासिंग में रेल अंडरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया है। इस क्रासिंग को प्रतिदिन कई बार बंद करने की नौबत आती है। यात्री गाडिय़ों और मालगाडिय़ों के चलते हर 15 से 20 मिनट में रेलवे क्रासिंग बंद होती है। इस चक्कर में ट्रांसपोर्ट नगर, स्टेशन रोड और कोरबा शहर के दो क्षेत्र की तरफ जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। इसके समाधान के लिए लगातार हुई पहल के बाद अब इसका समाधान का रास्ता खोजा गया है। रेल अंडरब्रिज का निर्माण इसी की एक प्रक्रिया है। छत्तीसगढ़ सेतु निगम को इस काम के लिए एजेंसी बनाया गया है जो मौके पर रेल अंडरब्रिज तैयार करेगा।

खबर के मुताबिक अंडरब्रिज की संपूर्ण लंबाई लगभग 200 मीटर है। इसका एक सिरा नहर पुल पीएच रोड की तरफ होगा तो दूसरा सिरा स्टेशन रोड की ओर होगा। खबर के अनुसार दोनों तरफ दायीं दिशा में अवैध कब्जों की संख्या ज्यादा है। इनमें अहाता, गुमटी, मकान और दुकान आदि शामिल हैं।

हसदेव बरॉज जल प्रबंध उपसंभाग दर्री/कोरबा ने संबंधित क्षेत्र का सर्वे कराने और भौगोलिक स्थिति के आधार पर इस मामले में आसपास के उन सभी लोगों को नोटिस थमा दिया है जो उसकी जमीन पर अवैध रूप से काबिज हैं। 5 जून को यह आदेश सर्कुलेट किया गया है और सभी कब्जाधारियों को व्यक्तिगत पहुंचाया गया है। इसके विषय में कहा गया हैं कि हसदेव बांयी तट से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाया जाना है। संबंधित क्षेत्र की जमीन सिंचाई विभाग की है। हसदेव बांयी तट नहर आरडी-9526 से 1000 मीटर के मध्य नहर के किनारे, शेष बची जमीन पर उनके द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है जो अवैधानिक है। इस पत्र के मिलने के साथ वे विभागीय भूमि को खाली कर दें अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बताई जा रही जमीन सिंचाई विभाग की

हसदेव जल प्रबंध संभाग के एसडीओ एस.एन. साय ने जानकारी देते हुए बताया की सुनालिया नहर पुल के आगे से संजय नगर तक का क्षेत्र रेल अंडरब्रिज के दायरे में आ रहा है। यहां की जमीन सिंचाई विभाग की है। इसके बड़े हिस्से में लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। रेल अंडरब्रिज के निर्माण के लिए जमीन खाली कराने नोटिस दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article