निकाय चुनाव के लिए नए तरीके से होगा परिसीमन, निगम में बढ़ेगी वार्डों की संख्या …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read

NOW HINDUSTAN  korba इस साल के अंत में होने वाले नगरी निकाय चुनाव के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है सभी वार्डों में तरीके नए तरीके से परिसीमन के निर्देश कलेक्टर को दिए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से आवश्यक परिपत्र सभी कलेक्टर को भेजा गया है, इसमें कोरबा भी शामिल है।

नगरी प्रशासन विभाग की ओर से जारी परिपत्र में बताया गया है कि नवंबर -दिसम्बर में नगरी निकाय के चुनाव होने हैं । इसके लिए वार्डों की संख्या को इस तरह से बांटी जाए कि लगभग सभी वार्डों में आबादी एक समान हो ताकि किसी वार्ड के लोगों की को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या प्रदेश सरकार को अपनी योजना के क्रियान्वयन में परेशानी नही हो ।

इसके लिए 2011 की जनगणना को आधार माना गया है। वर्ष 2011 में जनगणना के आंकड़े प्रकाशित किए गए थे। 2021 में जनगणना होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने जनगणना को अगले 10 साल के लिए टाल दिया। इस अवधि में सभी वार्डों में जनसंख्या वृद्धि हुई है। आबादी बढ़ने के कारण सभी वार्डो का परिसीमन जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं और उन्हें कहा गया है की परिमाण के कार्य को उच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करें ताकि समय सीमा में मतदाता सूची को वार्डवार तैयार कराई जा सके और निर्धारित समय पर निकाय के चुनाव संपन्न कराने मदद मिले। पूर्व में कराए गए परिसीमन के अनुसार नगर निगम की आबादी एक समान नहीं थी। कुछ वार्डो की आबादी अधिक तो कुछ की कम थी।

अनुसूचित जाति जनजाति के आंकड़ों को शामिल करने के निर्देश

परिसीमन के दौरान वार्ड में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग की कुल जनसंख्या को ध्यान में रखने के लिए कहा गया है ताकि इसके आधार पर वार्डों को आरक्षित किया जा सके। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वार्ड में रहने वाले अनुसूचित जाति ,जनजाति के आंकड़ों को शामिल करने के लिए कहा है। साथ ही वार्ड की सीमा को स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। परिसीमनकर्ता को कहा गया है कि वार्ड की चौहद्दी को स्पष्ट तरीके से बताया ताकि वार्ड की सीमा को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह न रहे।

बढ़ सकते हैं 8 से 10 वार्ड, अभी है 59 वार्ड

कोरबा नगर निगम अंतर्गत वर्तमान में 59 वार्ड है। बाकी मोंगरा नगर पालिका परिषद में कोरबा निगम के आठ बार समाहित किए गए थे। पूर्व में नगर निगम में वार्डों की संख्या 67 थी जो बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद बनने के बाद घटकर 59 हो गई। जानकारों का कहना है कि 2011 से लेकर 2021 के बीच नगर निगम की आबादी में बढ़ोतरी हुई है। इसके आधार पर वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी तय है। निगम क्षेत्र में 8 से 10 वार्ड बढ़ सकते हैं । हालांकि निगम क्षेत्र में वार्डों के लिए अभी परिसीमन की कार्यवही शुरू नहीं हुई है। इस हफ्ते से परिसीमन को लेकर अफसर अपनी तैयारी शुरू करेंगे।।
बाकी मोगरा पालिका में भी बढ़ सकती है वार्डों की संख्या

परिसीमन के बाद बाकी मोंगरा नगर पालिक परिषद में वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है । उम्मीद है कि उक्त नगर पालिका में अब नए चुनाव के बाद ही पूरी तरीके से काम होंगे। पूर्व की सरकार ने स्थानीय लोगों की मांग पर बाकी मोगरा को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिया था। वर्तमान में परिषद के पास साधन- संसाधन की कमी है।

वर्तमान निकाय में लगभग 5 लाख की आबादी

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कोरबा नगर निगम की आबादी 3 लाख 65 हजार 253 थी। जो वर्ष 2021 तक बढ़कर लगभग 4 लाख 74 हजार हो गई है। निगम की आबादी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और एक अनुमान के अनुसार वर्तमान में निगम की आबादी लगभग 5लाख 17 हजार के आसपास है। इसी आबादी को वर्ल्डवॉर विभाजन करना है।

Share this Article

You cannot copy content of this page