गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बकरी चराने जंगल में गई महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, वही गाज गिरने से 3 लोग झुलस भी गए…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN बारिश के दिनों में आकाशीय बिजली कितनी खतरनाक हो सकती है इसका नजारा इन दिनों देखने को मिल रहा है कई स्थानों पर गाज गिरने से ग्रामीण काल के गाल में समा गए हैं ऐसा ही एक मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में देखने को मिला है ।जहां  बकरी चराने जंगल में गई महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। साथ ही  गाज गिरने से 3 लोग भी झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 12 बकरियों की भी मौत हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मामला मरवाही ब्लॉक के अंडी ग्राम का है, जहां सोमवार को गांव की महिला अघनिया बाई मेश्राम (45 वर्ष) बकरियों को चराने के लिए जंगल में गई हुई थी, तभी अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे रुक गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और महिला समेत सभी बकरियां इसकी चपेट में आ गईं। इससे महिला और 12 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला और 12 बकरियों की मौत।

वहीं पेड़ के नीचे खड़े गांव अंडी के रहने वाले श्याम लाल, हेमंत नायक और प्रीति नायक भी झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिले में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article