रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण, मनाया गया 50वी गोल्डन जुबली…

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN रोटरी क्लब के पदस्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऊर्जावान माननीय मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 की असिस्टेंट गवर्नर रोटे संजय अग्रवाल के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अथितियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया। इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष डॉ बोडे द्वारा स्वागत भाषण दिया। निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सभी सदस्यों को धन्यवाद के साथ किये गये कार्यो की सहराना की, इसके पश्चात अपना पदभार वर्तमान अध्यक्ष साकेत बुधिया जी को प्रदान किया। अध्यक्ष साकेत बुधिया ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया और उनका परिचय दिया जिसमें सचिव के रूप में प्रेम प्रकाश गुप्ता,उपाध्यक्ष मुकेश जैन,संजय अग्रवाल(गुड़ु) कोषाध्यक्ष किशोर अग्रवाल,सह सचिव शैलेश अग्रवाल, सार्जेंट एट आर्म्स दीपक अग्रवाल के अलावा डायरेक्टर संजय बुधिया, पारस जैन, विक्रम अग्रवाल,सतनाम मल्होत्रा,भूमिका अग्रवाल,मनीष अग्रवाल है।साथ ही 7 नए सदस्य रिशु अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल, महावीर जैन,रितेश भूटानी,बलवीर सिंग भुल्लर, जयकिशन सोनी ऒर मुकेश अग्रवाल परिचय दिया,
मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने अभिभाषण में रोटरी क्लब कोरबा के किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की और किसी भी सामाजिक सेवा में यदि शासन प्रशासन या व्यक्तिगत रूप से भी मेरी जरूरत पड़े तो मैं आपके साथ हमेशा रहा हूं ओर आगे भी रहूंगा। ऐसा आश्वासन देकर सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


इसके पश्चात क्लब के असिस्टेंट संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब कोरबा द्वारा विगत वर्ष किए गए कार्यों की सराहना की और नई टीम को शुभकामनाएं दी ओर कहा के आगे भी रोटरी क्लब कोरबा अपनी ऊंचाइयों को गति देगा। इस साल के रोटरी इंटरनेशनल की थीम के बारे में बताया, पश्यात विशिष्ट अतिथि के रूप में आए श्रीकांत बुधिया ओर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने भी क्लब के कार्यो की सहराना करते हुए नई टीम को बधाई दिये। अंत मे रोटरी क्लब का 50वॉ गोल्डन जुबली वर्ष का स्वागत केक काट कर किया गया।


मंच का संचालन रोटे भारती अरोरा ओर भूमिका अग्रवाल ने किया।
अंत में अतिथियों का सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया आभार व्यक्त क्लब के सचिव प्रेम गुप्ता ने किया इस कार्यक्रम में सीनियर रोटेरियन जसराज जैन, हरस्वरूप अग्रवाल, डॉक्टर अन्नपूर्णा बोडे, डॉक्टर चंदानी, डॉ दिविक मित्तल, डॉ कुमार पुष्पेश,संतोष जैन,राकेश अग्रवाल,रजनीश अग्रवाल,रीता खेत्रपाल, साहिल खेत्रपाल, धर्मेंद्र जैन, स्वीटी जैन,हरविंदर सिंह,अरुण बजाज,नितेश जैन, ओमप्रकाश रमानी,साहिल छेत्रपाल, आकाश सिंघानिया, मनीष पोद्दार,महेंद्र चोपड़ा, अमित भोजसिया, नरेश अरोरा, डॉ संजय अग्रवाल,नितेश भूटानी, नितिन गुप्ता,प्रशांत मुरारका, सागर मखीजा,साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी गण एवं लायंस क्लब के पदाधिकारी गण जेसीआई के पदाधिकारी गण, इनरव्हील क्लब के सदस्य, रोटरी क्लब नेक्सेस से मृदुल बुधिया,प्रेस क्लब के सदस्य आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी पारस जैन ने दी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article