ऊर्जाधानी संगठन ने किया नापी सर्वे का विरोध, सर्वे टीम को ग्रामीणों ने भगाया, पहले मुआवजा बसाहट रोजगार को करें निराकरण….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा:NOW HINDUSTAN साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के द्वारा ग्राम अमगांव को खनन कार्य के लिए अधिग्रहित किया गया है पहले अमगांव के मुख्य बस्ती को दो हिस्से में परिसंपत्तियों का नापी सर्वे किया गया था लेकिन नापी सर्वे उपरांत मुआवजा रोजगार बसाहट समेत अन्य मामले आज भी लंबित पड़े हैं जिसके कारण ग्राम पंचायत अमगांव के प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा लगातार नापी सर्वे का विरोध किया जा रहा है पहले लंबित पड़े प्रकरणों की सुनवाई करने के बाद ही नापी सर्वे का कार्यवाही को आगे बढ़ाना चाहिए लेकिन ग्राम पंचायत अनगांव के शेष बचे परिसंपत्तियों को एसईसीएल गेवरा प्रबंधन नापी सर्वे करने के लिए अमादा है जिसका अमगांव पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है प्रभावित ग्रामीणों ने सर्वे टीम को वहां से चलता कर दिया प्रभावितों ने कहा कि पहले लंबित पड़े मुआवजा रोजगार बसाहट सहित अन्य मामले की निराकरण किया जाना चाहिए वे सर्वे को रोक लगाने के लिए पाली एसडीएम से मांग करेंगे ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन ने ग्राम पंचायत अमगांव पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों के साथ नापी सर्वे को बंद करा कर वापस लौटाये संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा अपने लंबित पड़े मुआवजा रोजगार बसाहट सहित अन्य मामले का निराकरण की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी एसईसीएल प्रबंधन लगातार नापी सर्वे करने के लिए अमादा है बरसात का समय भी है और इस समय किसान अपनी फसल बुवाई खेती किसानी में उलझा रहता है घर पर पुरुष महिला वर्ग नहीं रहते वे खेती किसानी के कामों में व्यस्त रहते हैं और ऐसे समय में एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के द्वारा लगातार नापी सर्वे का दबाव बनाया जा रहा है जिसका जबरदस्त प्रभावित ग्रामीणों के साथ सर्वे टीम का विरोध किया गया और वहां से वापस जाने को कहा गया कुलदीप आगे कहा कि इस मामले को लेकर पाली विकासखंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी को लंबित पड़े अमगांव पंचायत के मुआवजा रोजगार बसाहट सहित अन्य मामले का निराकरण करने के लिए मांग किया जाएगा तब तक नापी सर्वे पर रोक लगाई यदि जोर-जबर्दस्ती सर्वे का काम कराया जाएगा तो एसईसीएल मुख्य कार्यालय और खदानों को बंद किया जाएगा ।

*दर्राखांचा के ग्रामीण इंटक जिलाध्यक्ष के साथ कटघोरा विधायक के निवास स्थान पहुंचकर नापी सर्वे पर रोक लगाने हस्तक्षेप का किया आग्रह*

अमगांव पंचायत दर्राखांचा के प्रभावित ग्रामीणों ने इंटक के जिलाध्यक्ष श्यामू (खुशाल) जायसवाल के साथ कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी के निवास स्थान पहुंचकर मुलाकात की और बताया कि एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के प्रबंधन के द्वारा मनमानी करते हुए जोर जबरदस्ती से नापी सर्वे करने का दबाव बनाकर नापी करने में अमादा है जिसका प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है आपसे अनुरोध है इस नापी सर्वे पर रोक लगाने में हमारी सहयोग करें इस पर कटघोरा विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम कवर जी ने साफ कहा जब तक आप लोग नहीं चाहोगे सर्वे मूल्यांकन नहीं होगा मेरा पूरा सहयोग रहेगा कह के आश्वस्त किये ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article