
कोरबा NOW HINDUSTAN 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी अपनी तैयारी में जुट गए है । इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाता जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत रामपुर विधानसभा के फत्तेगंज ग्राम में नव युवक मतदाताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई ।
इस दौरान अजय कंवर प्रदेश निति अनुसंधान सह प्रभारी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ , भाजपा करतला मंडल महामंत्री पवन मैत्री, करतला युवा मोर्चा मंडल मंत्री ज्ञान सिह, टी. सी.मैत्री, मोहन मैत्री उरगा मंडल अध्यक्ष अनु.जा.मोर्चा एवं अन्य भाजयुमो के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
- Advertisement -


